लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने हैदराबाद की कंपनी आईवीआरसीएल और इसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सीबीआई ने बुधवार को हैदराबाद की इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी आईवीआरसीएल और इसके प्रबंध निदेशक ई सुधीर रेड्डी के अलावा संयुक्त प्रबंध निदेशक आर बालारामी रेड्डी के खिलाफ 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने कंपनी परिसर और दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर हैदराबाद की कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ''आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने अन्य अज्ञात लोक सेवकों और अन्य के साथ मिलकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संघ के साथ धोखाधड़ी की, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, आंध्र बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, एक्जिम बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इसके चलते इन बैंकों को 4,837 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि पहुंची।''

सीबीआई ने आरोप लगाया कि कंपनी ने बैंकों से प्राप्त कर्ज की किश्त नहीं चुकाकर धोखाधड़ी की।

जोशी ने बताया कि कंपनी पर अन्य वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में भी आरोप हैं।

उन्होंने बताया कि हैदराबाद में आरोपियों के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान जांच एजेंसी को कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस