लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने रोशनी घोटाले में पुलवामा के पूर्व उपायुक्त एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी सीबीआई ने रोशनी अधिनियम के अंतर्गत भूमि के मालिकाना हक से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन कर भूमि आवंटन करने के आरोपों में पुलवामा के पूर्व उपायुक्त मेहराज अहमद काकरू और 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि काकापोरा निवासी गुलाम अहमद पंडित, गुलाम नबी नाइकू, मोहम्मद अमीन पंडित, फरहत पंडित, अब्दुल मजीद शेख और गुलाम रसूल वानी पर छह कनाल से अधिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप है।

यह भूमि पुलवामा के तत्कालीन उपायुक्त मेहराज अहमद, अतिरिक्त उपायुक्त इफ्तिकार उल हसनैन बारी और सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद रजब भट की समिति ने रोशनी अधिनियम के तहत आवंटित की थी।

आरोप के अनुसार, यह जमीन पुलवामा के तत्कालीन तहसीलदार मोहम्मद हुसैन मीर, काकापोरा के नायब तहसीलदार मोहम्मद मकबूल अहनगर समेत अन्य अधिकारियों की सिफारिश पर दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन का कुछ हिस्सा मुख्य मार्ग के 75/50 फुट के दायरे में आ रहा था और बावजूद इसके यह भूमि आवंटन की सिफारिश की गई, जबकि यह नियमों के खिलाफ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह