लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने डीएआरई वैज्ञानिक, अमेरिकी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी सीबीआई ने 2009 में करीब 10 लाख डॉलर की लागत से रडार उपकरणों के आयात में कथित अनियमितता के लिए रक्षा वैमानिकी अनुसंधान स्थापना (डीएआरई) की एक वैज्ञानिक और एक अमेरिकी कंपनी पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में डीएआरई में वैज्ञानिक प्रिया सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी ने प्राथमिकी दर्ज की।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में वैज्ञानिक के अलावा कैलिफोर्निया की कंपनी एकॉन इंक का भी नाम शामिल किया है। उन्होंने बताया कि रडार आधारित युद्धक सामग्री में इस्तेमाल होने वाले 35 वीसीओ आरएफ जेनरेटर के लिए भुगतान के बावजूद कंपनी ने सही उपकरणों की आपूर्ति नहीं की।

आरोप है कि वैश्विक निविदा के जरिए उपकरण की आपूर्ति के लिए कंपनी का चयन हुआ था और फरवरी 2009 में तीन किश्तों में 90 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया था।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि वैज्ञानिक को एकॉन के प्रतिनिधियों के जरिए ईमेल से पता था कि वीसीओ आरएफ जेनरेटर के निर्माण प्रक्रिया चल रही है इसके बावजूद उन्होंने 35 वीसीओ आरएफ जेनरेटर की खरीद को मंजूरी दे दी।

आरोप है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के पहले आरंभिक जांच की गयी जिसमें पता चला कि 24 वीसीओ आरएफ जेनरेटर को ‘अपग्रेड’ करने के लिए वापस भेजा गया था जबकि 11 उपकरण डीएआरई के भंडार में ही पड़े हुए थे। इसके बावजूद वैज्ञानिक ने एकॉन को भुगतान की मंजूरी दे दी जबकि उन्हें पता था कि 24 वीसीओ को ‘अपग्रेड’ किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे