लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने यूको बैंक के नेतृत्व वाले समूह से 105 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यूको बैंक के नेतृत्व वाले समूह से 105 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में मध्य प्रदेश की कंपनी ‘नारायण निर्यात’ और इसके निदेशक कैलाश चंद गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 2011 से 2013 तक कंपनी ने यूको बैंक, कॉरपोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय हो गया है) और पंजाब नेशनल बैंक के समूह से 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर्ज सुविधा हासिल की थी।

सीबीआई ने कंपनी के एक अन्य निदेशक सुरेश चंद गर्ग (अब दिवंगत) का नाम भी प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर शामिल किया है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘नारायण निर्यात’ और इसके निदेशकों ने अपने सहयोगियों के जरिए धन की हेराफेरी समेत अवैध गतिविधियां कीं। आगे शिकायतकर्ता बैंक (यूको बैंक) ने मामले में अज्ञात लोकसेवकों की भूमिका की जांच करने का अनुरोध किया है।

बैंक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कर्ज सुविधा हासिल करने के बाद कंपनी के निदेशकों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की और जानबूझकर बैंक के कोष का दूसरी जगह इस्तेमाल किया। इससे कंपनी को फायदा हुआ और सरकारी रकम का दुरुपयोग हुआ।

यूको बैंक ने सीबीआई को अपनी शिकायत में कहा, ‘‘आगे हम आपको अवगत कराना चाहते हैं कि कंपनी ने बकाया 106.5 करोड़ रुपये के विपरीत तीनों बैंकों के समूह को 37 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया। इसे हमारे बैंक ने मंजूर कर लिया लेकिन कंपनी शर्तों का पालन करने में नाकाम रही और भुगतान नहीं किया।’’

बैंक की यह शिकायत अब सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह