लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में कोस्टल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हैदराबाद के कोस्टल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों एक समूह में 4,736 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि एसबीआई की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी निर्माण कंपनी ने 2013 से 2018 के बीच पांच साल की अवधि के दौरान अवास्तविक बैंक गारंटी राशि को वास्तविक निवेश के रूप में दिखाने के लिए झूठे खाता बही और वित्तीय विवरण तैयार किये। उन्होंने कहा कि एसबीआई की यह शिकायत अब प्राथमिकी का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने साथ ही प्रमोटरों के योगदान के बारे में कथित तौर पर गलत जानकारी दी और बैंक राशि के गबन के लिए संबंधित पक्षों से प्राप्तियों को निवेश में तब्दील किया।

कंपनी का ऋण खाता 28 अक्टूबर, 2013 के पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बन गया और बाद में पिछले साल 20 फरवरी को धोखाधड़ी घोषित कर दिया गया।

कंपनी और इसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सब्बीनेनी सुरेंद्र के अलावा, एजेंसी ने प्रबंध निदेशक जी हरिहर राव, निदेशकों श्रीधर चंद्रशेखरन निवर्थी, शरद कुमार, गारंटर के. रामुली, के अंजम्मा, अन्य कंपनी रवि कैलाश बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों रमेश पशुपुलेती और गोविंद कुमार ईरानी को नामजद किया है।

जोशी ने कहा, ‘‘आरोपियों के हैदराबाद और विजयवाड़ा स्थित आवासीय और आधिकारिक परिसरों में छापेमारी की गई जहां से कई दस्तावेज और अन्य सामग्री के बरामद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो