लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अवैध तरीके से डेटा एकत्रित करने के मामले में कैम्ब्रिज एनालिटिका पर मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सीबीआई ने ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च के खिलाफ भारत में फेसबुक उपयोगकर्ताओं का डेटा व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए गैरकानूनी तरीके से एकत्रित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला था कि ग्लोबल साइंस रिसर्च ने ‘दिस इज योर डिजिटल लाइफ’ नाम से ऐप बनाया था और इसे फेसबुक ने 2014 में अपने उपयोगकर्ताओं के विशेष डेटासेट का शोध एवं अकादमिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने का अधिकार दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद कंपनी ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ आपराधिक साजिश रची और उसे इस डेटा को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी दी।

अधिकारियों के अनुसार फेसबुक ने 2016-17 में दोनों कंपनियों से प्रमाणपत्र प्राप्त किये थे कि ‘दिस इज योर डिजिटल लाइफ’ का इस्तेमाल करते हुए उनके द्वारा एकत्रित आंकड़ों को सहेजने के बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया। हालांकि सीबीआई जांच में इस तरह आंकड़ों को नष्ट किये जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ‘‘जांच में प्रथमदृष्टया साबित हुआ कि ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड, ब्रिटेन ने बेईमानी और धोखाधड़ी से ‘दिस इज योर डिजिटल लाइफ’ के ऐप उपयोगकर्ताओं और उनके फेसबुक फ्रेंड्स के डेटा प्राप्त किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग