लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बेंगुलरू की कंपनी के खिलाफ 200 करोड़ रु की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सीबीआई ने बेंगलुरू की स्टील हाईपरमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटिड और इसके निदेशकों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एजेंसी ने बेंगलुरू तथा तमिलनाडु के सोलागिरी एवं कृष्णगिरी जिलों में कंपनी और आरोपियों से संबंधित परिसरों में बुधवार को तलाशी ली है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इंडियन बैंक की शिकायत पर अपनी प्राथमिकी में कंपनी के अलावा, उसके निदेशकों--महेंद्र कुमार सिंघी व सुमन कुमार सिंधी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश सुराना को भी नामज़द किया है।

बैंक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कंपनी ने 2017-2019 के बीच ई-विजया बैंक और इंडियन बैंक के गठजोड़ से कर्ज सुविधा ली।

जोशी ने बताया कि खातों को अप्रैल 2019 में गैर निष्पादित परिसंपत्ति घोषित कर दिया गया और 2019 नवंबर में पता चला कि यह एक धोखाधड़ी थी।

इस धोखाधड़ी की वजह से इंडियन बैंक को 168.39 करोड़ रुपये तथा ई-विजया बैंक (अब बैंक ऑफ बड़ौदा) को 31.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र