लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी के खिलाफ 555.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च सीबीआई ने इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ बैंकों के एक समूह से 555.65 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने को लेकर एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बैंकों के इस समूह का नेतृत्व कॉरपोरेशन बैंक कर रहा था, जिसका अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय हो चुका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि निजी कंपनी ने अपने निदेशकों के जरिए अन्य के साथ साजिश कर तथ्यों को छिपाते हुए, गलत जानकारी देकर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कर्ज प्राप्त कर बैंकों के एक समूह से धोखाधड़ी की।

अधिकारियों ने बताया कि रकम का वापस भुगतान नहीं करने के चलते बैंकों के समूह को 555.65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि इस समूह में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद(अब एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब ऐंड सिंध बैंक, यूको बैंक, सिंडिकेंट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, करूर वैश्य बैंक और जेएम फायनेंशियल एआरसी शामिल हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘आरोपियों/ कंपनी परिसर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में तलाशी ली गई, जहां संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित