लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने आयकर विभाग को 3.42 करोड़ की चपत लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गलत विवरण जमा कर आयकर विभाग को 3.42 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में टैक्स संबंधी सेवाएं मुहैया कराने वाली तमिलनाडु की एक कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने धैरावियम टैक्स सर्विसेज के मालिक 42 वर्षीय के पंचतत्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंचतत्रम की कंपनी मंजूरी प्राप्त ई-रिटर्न इंटरमीडियट प्राधिकार है, जो टीडीएस विवरण, आयकर विवरण दाखिल करने, टीडीएस विवरण में सुधार, पैन पंजीकरण और जीएसटी आवंटन जैसी सेवाएं देती है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पंचतत्रम ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल सॉफ्टवेयर में एक प्रारूप तैयार किया जिसमें डीडीओ के नाम, कोड नंब, पैन और डीडीओ की जन्म तिथि के विवरण दर्ज किए जाते थे।

आयकर विभाग को तीन अप्रैल 2018 को दो शिकायतें मिली थी जिसमें दावा किया गया था कि जरूरी सीमा से कम आमदनी के कारण आयकर विवरण जमा नहीं किया गया लेकिन विभाग से रिफंड के चेक मिले थे।

सत्यापन के दौरान पता चला कि कंपनी कर कटौती, संग्रहण खाता नंबर (टीएएन) धारकों की जानकारी के बिना ई-टीडीएस सुधार के विवरण जमा कर रही थी और इस तरह जालसाजी से रिफंड का दावा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह