लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में 207 करोड़ रूपये के घोटाले का किया पर्दाफाश

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) में 207 करोड़ रूपये के घोटाला का पर्दाफाश किया है जिसके तहत उसकी धनराशि बैंक आफ बड़ौदा के ‘‘फर्जी’’ खाते में डाली गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी शनिवर को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की पटपड़गंज शाखा के प्रबंधक के कार्यालय एवं निवास की तलाशी की।

उन्होंने बताया कि यह घोटाला सीबीआई के हाल के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया और उसने डीयूआईएसबी एवं बीओबी के अज्ञात अधिकारियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि डीयूएसआईबी के मुख्यालय के लेखा विभाग की चेकिंग के दौरान पता चला कि 214 करोड़ रूपये मूल्य के 112 सावधि जमा एक सितंबर, 2020 से 31 मार्च 2021 तक बैंक ऑफ बड़ौदा की पटपड़गंज शाखा में खोले गये।

उन्होंने बताया कि सावधि जमा खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में डीयूएसआईबी के पांच खातों से यह राशि निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों में डाली गयी।

उन्होंने बताया कि एफडी संबंधी रसीद प्रतिभूति कागजों पर नहीं बल्कि बस ए 4 कागजों पर छापी गयीं।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि दस्तावेजों से पता चलता है कि 6.01 करोड़ रूपये की बस तीन सावधि जमा बोर्ड के नाम से जारी की गयी जबकि 207 करोड़ रूपये की 109 सावधि जमा फर्जी ‘‘प्रतिभूतियां’’ हैं और धन की हेराफेरी की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं