लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में सीबीआई ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:36 IST

Open in App

प्रयागराज, 28 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले में मंगलवार को सभी तीन अभियुक्तों आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए हिरासत में ले लिया।

नैनी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज ने आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। मंगलवार सुबह नौ बजे इन्हें सीबीआई के पास भेजा गया।

उन्होंने बताया कि हिरासत में भेजे जाने से पहले इनकी चिकित्सीय जांच करायी गयी, जिसमें कोई चोट या गंभीर स्थिति नहीं पाई गई। सात दिन बाद वापस जेल आने पर इनका फिर से चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा और इसकी सूचना अदालत को दी जाएगी।

इस बीच, महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराए जाने का अनुरोध करते हुए महिला अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सहर नकवी ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की।

सहर नकवी ने संवाददाताओं को बताया कि यदि उच्च न्यायालय अपनी निगरानी में सीबीआई से जांच कराएगा और समय समय पर जांच एजेंसी से प्रगति रिपोर्ट मांग कर दिशानिर्देश देता रहेगा तो जांच में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को ईमेल से भेजी गई याचिका में न्यायालय से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के तौर पर मानने और उचित निर्णय लेने की अपील की गई है।

अधिवक्ता ने कहा कि लाखों लोगों की आस्था निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई है और कई लोग इस अखाड़े के अनुयायी हैं। अगर अदालत की निगरानी में जांच होगी तो लोगों को इसके निष्कर्ष पर पूरा विश्वास होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं