लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पूर्व कुलपति के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में 14 स्थानों पर तलाशी ली

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) के पूर्व कुलपति जे एल कौल, उनके ओएसडी डीएस नेगी और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के छह मामलों के संबंध में 14 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तराखंड के देहरादून और श्रीनगर तथा उत्तर प्रदेश के नोएडा में आरोपियों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली गयी। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘अलग-अलग बैंकों में तीन लॉकर भी संचालित किए जा रहे थे। मामले से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’

एजेंसी ने इससे पहले कौल के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) शुरू की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2014 से 2016 तक उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न कॉलेजों, संस्थानों को संबद्धता प्रदान करने में कुछ अनियमितताएं की गई थीं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह भी आरोप लगाया गया था कि लोक सेवक ने अपने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अन्य अज्ञात अधिकारियों के साथ मौजूदा संबद्धता को जारी रखने या विस्तार के लिए दिशानिर्देशों और विनियमों का उल्लंघन करते हुए विभिन्न निजी संस्थानों, कॉलेजों को संबद्धता के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर