लाइव न्यूज़ :

सीबीआई प्रमुख जायसवाल ने एसआईडी डाटा लीक मामले में मुंबई पुलिस के सवालों का जवाब दिया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने कथित फोन टैपिंग और डाटा लीक मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा भेजी गई प्रश्नावली का जवाब दे दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के साइबर प्रकोष्ठ ने महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस निदेशक (डीजीपी) जायसवाल को समन भेजकर 14 अक्टूबर को बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने को कहा था।

अधिकारी ने बताया कि जायसवाल को सबसे पहले दो अगस्त को प्रश्नावली भेजी गई थी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद साइबर अपराध प्रकोष्ठ के सहायक पुलिस आयुक्त ने छह सितंबर और 23 सितंबर को इस संबंध में स्मरण पत्र भेजा, इसके बाद 14 अक्टूबर को उन्हें तलब किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने (जायसवाल ने) कुछ दिन पहले प्रश्नावली का जवाब भेजा है।’’हालांकि, उन्होंने नहीं बताया कि क्या सीबीआई निदेशक ने ई-मेल के जरिये यह जवाब भेजा है।

गौरतलब है कि यह मामला आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला द्वारा महाराष्ट्र में पुलिस तबादलों में 'भ्रष्टाचार' के बारे में तैयार की गई एक रिपोर्ट के कथित रूप से लीक होने से संबंधित है। उस वक्त वह राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं।

यह भी आरोप है कि जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं की फोन टैपिंग गैर कानूनी तरीके से की गई। इस घटना के समय जायसवाल राज्य के डीजीपी थे।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्य पुलिस में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

पुलिस ने कथित फोन टैपिंग और गैर कानूनी रूप से एसआईडी की रिपोर्ट लीक करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा-30 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट