लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने रिश्वत के पांच लाख रुपये छोड़कर भाग रहे आयकर अधिकारी को पकड़ा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल सीबीआई के एक अधिकारी ने सिनेमाई अंदाज में मुंबई की सड़कों पर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पीछा करने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आयकर अधिकारी रिश्वत में लिए गए पांच लाख रुपये छोड़कर भाग रहा था।

अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गोरेगांव पूर्व में हुयी। सीबीआई टीम को शिकायत मिली थी कि आशीष कुमार और आयकर के दो अन्य निरीक्षकों - दिलीप कुमार तथा एसएन राय - ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके यहां हाल ही में आयकर विभाग ने छापा मारा था। इस शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी आयकर के बैलार्ड पियर कार्यालय में तैनात हैं और वे अलग-अलग रिश्वत की मांग कर रहे थे ताकि उसके मामले को रफादफा किया जा सके।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आशीष कुमार और शिकायतकर्ता ने सहमति जतायी थी कि रिश्वत की राशि का भुगतान गोरेगांव के डिंडौसी फायर स्टेशन के सामने एक कार में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कल रात कुमार जैसे ही पैसे लेकर कार से बाहर निकला, उसने सीबीआई अधिकारियों को अपनी ओर आते देखा। इसके बाद उसने रुपये से भरा बैग वहीं फेंक दिया और भागने लगा।

अधिकारियों के अनुसार सीबीआई कर्मी विनीत जैन ने ट्रैफिक के बीच खदेड़ कर आशीष कुमार को पकड़ लिया।

एक अन्य आयकर निरीक्षक दिलीप कुमार को भी शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी एस एन राय के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक वह गिरफ्तार नहीं हुआ है।

इस बीच सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि मुंबई में दो और दिल्ली में एक स्थान पर आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसर की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान सात लाख रुपये नकद और संपत्ति में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे