लाइव न्यूज़ :

भोपाल एम्स के उप निदेशक को रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:35 IST

Open in App

भोपाल, 25 सितंबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शनिवार को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के उप निदेशक को एक केमिस्ट के बिलों के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। जांच एजेंसी ने इसकी जानकारी दी ।

सीबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एम्स को दवाएं और अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आपूर्ति करने वाले एक केमिस्ट ने जांच एजेंसी से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उप निदेशक (प्रशासन) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 40 लाख रुपए के बिलों के भुगतान के लिए पांच प्रतिशत कमीशन अथवा दो लाख रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे हैं।

शिकायतकर्ता यहां भोपाल, एम्स परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र चलाता है।

शिकायत पर सीबीआई अधिकारियों ने योजना बनाकर सिंह को केमिस्ट से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर एक लाख रुपए लेते पकड़ा।

सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के दल ने सिंह के कार्यालय और निवास पर छापेमारी भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह