लाइव न्यूज़ :

उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ के पूर्व एमडी के खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई सीबीआई ने उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ के पूर्व प्रबंध निदेशक बी के यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज की है।

यादव पर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में वर्ष 2013-17 के दौरान कर्मचारियों के तबादले, नियुक्ति और पदोन्नति के लिए घूस लेने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 नवंबर 2017 को यादव के खिलाफ लगे आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे इस साल एक अप्रैल को केंद्र द्वारा जांच एजेंसी को भेजा गया।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जहां सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य दलों से होगा।

सीबीआई ने इस मामले में पीई दर्ज की है जोकि इस बात की पड़ताल करने का पहला कदम है कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य हैं।

राज्य सरकार ने लखनऊ के आयुक्त की निगरानी में जांच गठित की थी जिसने यादव पर चीनी मिल्स संघ के कर्मचारियों की नियुक्ति, तबादले और पदोन्नति में अवैध धन अर्जित करने का आरोप लगाया था।

इसके अलावा, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समेत अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां