लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने चिटफंड घोटाला मामले में रोज वैली समूह के प्रमुख की पत्नी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:59 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जनवरी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले के सिलसिले में, रोज वैली समूह के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा कुंडु को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

इस आशय की जानकारी जांच एजेंसी के सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने पोंजी घोटाले में कथित भूमिका को लेकर शुभ्रा को गिरफ्तार किया।

वह इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वांछित थी।

रोज वैली समूह ने हजारों लोगों को निवेश पर अच्छा लाभ देने का झांसा लेकर उनका धन कथित तौर पर हड़प लिया है।

सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, रोज वैली समूह ने इन योजनाओं के तहत निवेशकों से 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र की है।

उन्होंने बताया कि रोज वैली ने देशभर के होटलों और रिसॉर्ट में पर्याप्त निवेश किया था।

शुभ्रा द्वारा संचालित आभूषण चेन अद्रिजा को जांच शुरू होने के बाद एजेंसियों ने सील कर दिया था।

ईडी ने नवम्बर, 2019 में शुभ्रा के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया था।

ईडी ने सेबी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर मार्च, 2015 में गौतम कुंडु को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में बंद है।

ईडी अब तक रोज वैली की 2,300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू