लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 30 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में रत्नाकर बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संपत्ति के मूल्यांकन में कथित तौर पर 30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अहमदाबाद से रत्नाकर बैंक के एक क्षेत्रीय प्रमुख तथा पुणे से वसूली प्रमुख को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में रत्नाकर बैंक लिमिटेड, अहमदाबाद के कृषि विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख निमेश मंगर और पुणे के वसूली प्रमुख सौरभ भसीन शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को मूल्यांकन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अनैतिक मांगों के बारे में सीबीआई को सूचित किया था।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ''शिकायतकर्ता ने अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की बागवानी उत्पादन एवं कटाई उपरांत प्रबंधन योजना के जरिये कृषि ऋण के लिए आवेदन किया था, जिसमें सरकार 56 लाख रुपये तक की परियोजना तक के लिये 50 प्रतिशत सब्सिडी देती है।''

जोशी ने कहा कि सब्सिडी की अनुपलब्धता के कारण, शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों का कृषि ऋण गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बन गया और सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, गिरवी रखी गई संपत्तियों के लिए एक मूल्यांकन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद बैंक अधिकारियों ने अपनी मांग घटाकर 30 लाख रुपये कर दी।

जोशी ने कहा, ''सीबीआई ने जाल बिछाया और रत्नाकर बैंक लिमिटेड, अहमदाबाद के क्षेत्रीय प्रमुख को 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने तथा स्वीकार करने के लिए पकड़ लिया। बाद में, रत्नाकर बैंक लिमिटेड, पुणे के रिण वसूली प्रमुख को भी पकड़ा गया।''

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली सहित पांच स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें दोनों आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह