लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री की तस्करी के आरोप में सीबीआई ने गुजरात से दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री (सीएसईएम) की ऑनलाइन तस्करी के आरोप में गुजरात के भावनगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तविया अल्पेश उकाभाई और मकवाना विशालभाई को भावनगर से गिरफ्तार किया गया और यहां की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सीबीआई अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘आरोप है कि देश और विदेशों के विभिन्न हिस्सों में व्यक्तियों के गुट विभिन्न सोशल मीडिया मंचों-समूहों के माध्यम से बाल यौन शोषण से संबंधी सामग्री (सीएसईएम) को प्रसारित करने, संग्रहीत करने और देखने में शामिल थे। यह भी आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया मंचों-समूहों और ऐसी सामग्री के भंडारण-प्रसारण से संबंधी अन्य मंचों पर इसके लिंक, वीडियो, चित्र, संदेश, पोस्ट साझा कर सीएसईएम का प्रसार कर रहे थे।’’

14 नवंबर को बाल दिवस पर 83 आरोपियों के खिलाफ 23 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने के साथ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हुआ, जो अगले दिन तक जारी रहा। ये प्राथमिकी सीबीआई की एक विशेष इकाई ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उत्पीड़न रोकथाम-जांच (ओसीएसएई) द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर दर्ज की गई थी। सीबीआई की यह इकाई इंटरनेट पर सीएसईएम को साझा करने, उनके प्रसार और डाउनलोड पर नजर रखती है ।

सीबीआई के इस अभियान में दुनिया भर से ऐसे 50 ऑनलाइन सोशल मीडिया समूहों को लक्षित किया जिन पर 5000 प्रतिभागी थे, जिन्होंने सीएसईएम को साझा किया और उनकी तस्करी की।

सूत्रों ने बताया कि समूहों में पाकिस्तान से 36 सदस्य, कनाडा (35), अमेरिका (35), बांग्लादेश (31), श्रीलंका (30), नाइजीरिया (28), अजरबैजान (27), यमन (24) और मलेशिया (22) के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अब इन देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी और सीएसईएम की उत्पत्ति का पता लगाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू