लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना मौत दावे के निपटारे के लिए रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 अप्रैल सीबीआई ने एक व्यक्ति के दुर्घटना मृत्यु बीमा के दावे का निपटारा करने के एवज में कथित तौर पर 4.5 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में ‘नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड’ के वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक और एक प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया जहां आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नाहिदा को कथित रिश्वत की पहली किस्त के रूप में दो लाख रुपए मिलने थे। यह अधिकारी श्रीनगर कार्यालय में पदस्थ थी।

उन्होंने बताया कि नाहिदा द्वारा कथित रूप से रिश्वत लिये जाते हुये गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक रविकांत गोयल की भी इसमें कथित संलिप्ता की बात सामने आई और उन्हें भी हिरासत में लिया गया।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘ एक महिला के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद दुर्घटना दावा का निपटारा करने के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लीमिटेड के डीलिंग अधिकारी (बाद में जिसकी पहचान प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर हुई है) ने शिकायतकर्ता से 4.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि आरोप है कि आरोपी अपने वरिष्ठों के साथ रिश्वत का पैसा बांटने वाले थे। दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारियों के बाद सीबीआई ने आरोपियों के श्रीनगर और चंडीगढ़ के परिसरों पर छापे मारे। छापे में वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक के परिसर से करीब एक लाख रुपए नकद, करीब 30लाख रुपए बैंक में, बैंक खातों, शेयर और संपत्ति से जुड़े कागजात मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो