लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने सीपीटी के सावधि जमा में धोखधड़ी के आरोप में दो विदेशी नागिरकों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 00:52 IST

Open in App

चेन्नई, 21 सितंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंडियन बैंक में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट (सीपीटी) की 100 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा में कथित धोखाधड़ी के आरोप में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों विदेशी नागरिक हैं।

इससे पहले जांच एजेंसी ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''जांच के दौरान, सीबीआई ने चेन्नई के रामपुरम में तलाशी ली और दो विदेशी नागरिकों की पहचान की जो कथित तौर पर कैमरून और कांगो के निवासी हैं। आरोप है कि वे कथित तौर पर छात्र वीजा पर हैं और उनके पास मूल पासपोर्ट नहीं हैं। वे चेन्नई में रह रहे हैं।''

तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, कैमरा, प्रिंटर और सीपीटी तथा कामराज नगर बंदरगाह न्यास से संबंधित दस्तावेज मिले। इनमें बैंक सावधि जमा तथा केन्द्र सरकार के विभिन्न संगठनों के लोगो शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos