लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने रिश्वत के आरोपों पर दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर सीबीआई ने एक महिला कांस्टेबल से बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर से कथित तौर पर घूस लेने के लिए दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर रोमी मेमरुथ और सहायक सब इंस्पेक्टर लेखराम के रूप में की गयी है। वे मालवीय नगर पुलिस थाने में तैनात थे।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी जिले में तैनात महिला कांस्टेबल ने तीन अगस्त को सब इंस्पेक्टर मनोज के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी। मनोज पहले इसी जिले में तैनात था। बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 506 (आपराधिक धमकी देने के लिए सजा) के तहत एक मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच मेमरुथ को सौंपी गयी।

इस बीच, मनोज ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी लेकिन उसे जांच में शामिल होने के लिए कहा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोज शनिवार को पुलिस थाने आया और लेखराम को रिश्वत दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लेखराम को पकड़ा और उनके पास से 50,000 रुपये बरामद किए। बाद में लेखराम और मेमरुथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है