लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में तीन जीएसटी अधिकारियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सीबीआई ने ओडिशा के एक शिक्षा ट्रस्ट से संबंधित कर मामले में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तीन जीएसटी अधिकारियों और एक निजी संस्थान के खाता प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद अधीक्षकों अर्तभंजन कार, प्रदीप कुमार आचार्य और एनएन साहू के अलावा खुर्दा के सेंचुरियन प्रौद्योगिकी संस्थान के खाता प्रबंधक आशुतोष पाधे को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

अधिकारियों ने कहा कि यह सभी कथित तौर पर रिश्वत की रकम आपस में बांटते हुए दबोचे गए।

उन्होंने बताया कि सेंचुरियन को एक नोटिस जारी कर वित्त वर्ष 2017-18 से संबंधित कुछ दस्तावेज जमा करने का नोटिस दिया गया था।

आरोपी अधिकारी बाद में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में संस्थान का निरीक्षण एवं ऑडिट करने गए थे।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि आरोपी अधिकारियों ने कथित तौर पर संस्थान के संबंधित अधिकारियों से बेहद कम कर राशि में मामला निपटाने के ऐवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो