लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने पर छह लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केन्द्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) ने उच्च न्यायपालिका के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल 11 नवंबर को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर 12 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सीबीआई ने श्रीधर रेड्डी अवथु, जलागम वेंकट सत्यनारायण, गुडा श्रीधर रेड्डी, श्रीनाथ सुस्वरम, किशोर कुमार दरिसा उर्फ किशोर रेड्डी डारिसा और सुदुलुरी अजय अमृत को हिरासत में लिया।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘यह आरोप लगाया गया था कि आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा दिये गये कुछ अदालती फैसलों के बाद आंध्र प्रदेश राज्य में प्रमुख पदों पर काबिज कुछ प्रमुख कर्मियों ने जानबूझकर न्यायपालिका को निशाना बनाकर, माननीय न्यायाधीशों और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया मंच पर अपमानजनक पोस्ट किये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान, सीबीआई ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ पांच अलग-अलग आरोप पत्र भी दायर किए थे। जांच जारी है।’’ उन्होंने कहा कि सीबीआई ने सोशल मीडिया मंच से कई आपत्तिजनक पोस्ट भी हटाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं