लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने एक करोड़ रुपये की घूस के मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया,छापे मारे

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सीबीआई ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की घूस स्वीकार करने के मामले में रविवार को भारतीय रेल अभियांत्रिकी सेवा (आईआरईएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया और देश भर में 20 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने 1985 बैच के आईआरईएस अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) में परियोजनाओं के ठेके देने के बदले कथित तौर पर घूस ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी असम के मालीगांव में एनएफआर मुख्यालय में तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने घूस की रकम बरामद की है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), दिल्ली, असम, उत्तराखंड और दो अन्य राज्यों में 20 जगहों पर इस सिलसिले में छापेमारी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?