लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पांच लाख रुपये की रिश्वत मामले में एनएचपीसी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई सीबीआई ने पांच लाख रुपये की रिश्वत के एक मामले में सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी के मुख्य महाप्रबंधक और गैमन सीएमसी ज्वाइंट वेंचर लिमिटेड के एक वरिष्ठ कार्यकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह मामला हिमाचल प्रदेश में पार्वती पनबिजली परियोजना के लंबित बिलों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) हरजीत सिंह पुरी तथा गैमन सीएमसी ज्वाइंट वेंचर के वरिष्ठ महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) सुनील मेंदीरत्ता और एक अन्य आरोपी संचित सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने इस मामले में कंपनी गैमन सीएमसी तथा सुनील सैनी नाम के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के पास एनएचपीसी के पार्वती परियोजना में चल रहे कार्य के लिए 5.26 करोड़ रुपये से अधिक के बिल लंबित थे।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि मेंदीरत्ता ने पुरी से भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया और इसके लिए पुरी ने पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने बताया कि रिश्वत की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने फरीदाबाद में एक स्थान पर छापा मारा जहां पुरी को संचित सैनी के साथ गिरफ्तार किया गया। सैनी पर रिश्वत के लिए नकदी लाने का आरोप है। बाद में मेंदीरत्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि फरीदाबाद (हरियाणा), कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) और दिल्ली में तलाशी ली गयी। इस क्रम में संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे