लाइव न्यूज़ :

पीएनबी में फिर धोखाधड़ी, सीबीआई ने 10 लोगों को LOU के दुरुपयोग के आरोप में किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 20, 2018 08:52 IST

कंपनी के निदेशक ईश्वरदास अग्रवाल और आदित्य को भी सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के ब्रैडी हाउस शाखा में नौ करोड़ रुपए कीमत के गारंटी पत्र के कथित दुरूपयोग मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च में एजेंसी ने पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा द्वारा चंद्री पेपर्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स को नौ करोड़ रुपए मूल्य के एलओयू छलपूर्वक जारी करने का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि दो एलओयू अप्रैल 2017 में बेल्जियम के एंटवेर्प में एसबीआई के पक्ष में कथित तौर पर जारी किए गए थे। लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया लिहाजा पूरी जिम्मेदारी राज्य संचालित पीएनबी पर आ गई।

अधिकारी ने बताया कि पीएनबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी गोकुलनाथ शेट्टी तथा शाखा के एकल खिड़की संचालक मनोज खराट के नाम एजेंसी ने अपनी प्राथमिकी में लिए थे। दोनों मोदी-चोकसी मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

इसके बाद सीबीआई ने उस वक्त शाखा में काम करने वाले आठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एसडब्ल्यूओ मनोज खराट, अमर जाधव,सागर सावंत , मुख्य प्रबंधक बीचू तिवारी, प्रबंधक यशवंत जोशी, शाखा प्रमुख संजय प्रसाद, अधिकारी प्रफुल्ल सावंत और मुख्य आंतरिक लेखा परीक्षक मोहिंदर शर्मा शामिल हैं।

कंपनी के निदेशक ईश्वरदास अग्रवाल और आदित्य को भी सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है