लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने यौन उत्पीड़न के मामले में पकड़े गए उत्तरप्रदेश के इंजीनियर की पत्नी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सीबीआई ने उत्तरप्रदेश के एक जूनियर इंजीनियर की पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिसे पहले बच्चों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में पकड़ा गया था। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने रामभुवन यादव की पत्नी दुर्गावती को हिरासत में लिया है और सोमवार को एक सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया।

एजेंसी ने दुगार्वती की गिरफ्तारी के लिए कोई औपचारिक कारण नहीं बताया है लेकिन सूत्रों ने संकेत दिए कि वह मामले में कथित तौर पर गवाहों को प्रभावित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले राम भुवन यादव ने चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर जिलों में करीब 50 बच्चों का एक दशक से अधिक समय तक कथित तौर पर यौन शोषण किया और अपनी घिनौनी हरकत की रिकॉर्डिंग डार्क वेब पर बेची।

गिरफ्तारी के बाद यादव को सरकार ने निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि समझा जाता है कि यादव ने जांचकर्ताओं से कहा कि वह चुपचाप पांच वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को अपना शिकार बनाता था।

आरोपी ने काम का जो तरीका अपनाया था उससे वह जांच एजेंसियों के रडार से दूर रहता था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई की एक विशेष इकाई का गठन हुआ है जो ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न के मामलों को देखती है। उसने इंटरनेट पर सक्रिय बाल यौन उत्पीड़कों की निगरानी करना और उनको पकड़ना शुरू कर दिया है।

उत्तरप्रदेश के चित्रकूट निवासी आरोपी को सीबीआई की विशेष इकाई ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के प्रेस सूचना अधिकारी आर के गौड़ ने कहा था, ‘‘इन बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के अलावा आरोपी अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से इन कृत्यों की रिकॉर्डिंग करता था। आरोपी इंटरनेट का इस्तेमाल कर इन फोटोग्राफ और वीडियो फिल्म को प्रकाशित-प्रसारित करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित