लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने रिश्वत मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल सीबीआई ने पंजाब के जीकरपुर में डीएसपी कार्यालय में दर्ज एक मामले के निपटारे के लिये फंतासी खेल कंपनी से 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने शिकायतकर्ता से किस्त के तौर पर कथित रूप से 10 लाख रुपये लेते समय आरोपी अनिल मोर को हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता के खिलाफ जीकरपुर के डीएसपी कार्यालय में मामला दर्ज है।

मोर ने रिश्वत की रकम अपने साथ आए एक व्यक्ति दिलबाग सिंह को दी। सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि आरोप है कि शिकायतकर्ता ने इससे पहले भी आरोपी को 12.5 लाख रुपये दिये थे।

जोशी ने कहा, ''जीकरपुर (पंजाब), जींद और कैथल (हरियाणा) में आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपी को चंडीगढ़ में सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं