लाइव न्यूज़ :

पोंजी घोटाले के संबंध में सीबीआई ने दो पूर्व प्रबंध निदेशकों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सीबीआई ने एक घोटाले से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में कंपनियों के दो पूर्व प्रबंध निदेशकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें निवेशकों के 756 करोड़ रुपये जांच के दायरे में है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 'सन प्लांट एग्रो लिमिटेड' के तत्कालीन प्रबंध निदेशक अवधेश सिंह को निवेशकों को बड़ी रकम लौटाने का लालच देकर अवैध रूप से 697 करोड़ रुपये और 'न्यू लैंड एग्रो इंडस्ट्री लिमिटेड' के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपांकर डे को 139 करोड़ रुपये एकत्रित करने के लिये गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई का आरोप है कि दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल में पैसा इकट्ठा कर फरार हो गए और फिर उस धनराशि को गबन कर लिया।

एजेंसी ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर नौ मई 2014 को सारदा और अन्य पोंजी घोटाला मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

अधिकारियों ने कहा कि 'सन प्लांट एग्री' निवेशकों को पेड़ बेचने के नाम पर लोगों के पैसा इकट्ठा किया और उन्हें भारी रकम लौटाने का लालच दिया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा था कि सामूहिक निवेश योजना में नियम-कायदों का उल्लंघन किया गया है और बिना किसी पंजीकरण के चल रही है।

सेबी ने 'न्यू लैंड एग्रो' द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं में भी अनियमितताएं पाईं थीं और उसे एकत्रित किया हुआ पैसा लौटाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है