लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पोंजी फर्म के प्रवर्तक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पोंजी स्कीम के जरिये जनता के लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि कथित तौर पर हड़पने के लिए सुदीर मोहम्मद चेरिया वन्नारक्कल को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इंटरपोल के एक रेड नोटिस के बाद उसे सऊदी अरब से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चेरिया और उसके साझेदारों ने 2009-11 में केरल के कासरगोड में फॉरेक्स ट्रेड नाम की एक पोंजी कंपनी बनाई थी और निवेशकों को 61-दिन की जमा पर ऊंची ब्याज दरों का वादा कर लुभाया और एजेंटों को प्रति माह दो प्रतिशत कमीशन का आश्वासन दिया था।

इस स्कीम की मदद से, उन्होंने लोगों से 9.98 करोड़ रुपये का निवेश किया लेकिन वादा किए गए रिटर्न और मूलधन का भुगतान नहीं किया।

केरल उच्च न्यायालय के निर्देशों पर सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ली और उसके, उसके साथियों और कंपनी के खिलाफ पांच मामले दर्ज किये।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘वह सीबीआई द्वारा चेन्नई में दर्ज पांच मामलों में शामिल था। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी किया था। आरोपी सऊदी अरब में था और इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सऊदी अरब में अधिकारियों के साथ सहयोग और समन्वय के साथ, उसे वापस भारत भेजा गया था।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी को एर्नाकुलम में एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे आठ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट