लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने रिश्वत लेते नागपुर के श्रम अधिकारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सीबीआई ने महाराष्ट्र में नागपुर के सहायक श्रम आयुक्त को कथित रूप से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने उसके पास से 52 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एजेंसी को एक कारोबारी ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सहायक श्रम आयुक्त सचिन जे शेलार श्रम स्थलों की सुरक्षा में अनियमितता के संबंध में एक मामले को निपटाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद शेलार के यहां छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि शेलार को कथित रूप से घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आरोपी ने श्रम लाइसेंस जारी करने के लिए भी अलग से रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर छापे मारे गए तथा करीब 52.09 लाख रुपये नकद बरामद हुए। साथ में विभिन्न निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी को नागुपर में सीबीआई के मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश के समक्ष बुधवार को पेश किया गया जिसने उसे दो जनवरी तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान