भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:02 IST2020-11-05T19:02:19+5:302020-11-05T19:02:19+5:30

CBI arrested former Karnataka minister in BJP worker murder case | भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को 2016 में राज्य के धारवाड़ जिले में भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने धारवाड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक कुलकर्णी को हत्या की साजिश में उनकी कथित भूमिका के बारे में दिन भर की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिला पंचायत सदस्य गौड़ा की 15 जून 2016 को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।

एजेंसी ने कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

Web Title: CBI arrested former Karnataka minister in BJP worker murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे