लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन अधिकारी बन घूस मांगने वाले ईडी कर्मचारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी सीबीआई ने कथित तौर पर प्रवर्तन अधिकारी बन एक व्यक्ति से उसके खिलाफ शिकायत बंद करने के बदले दो करोड़ रुपये की घूस मांगने वाले प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक कर्मी (एमटीएस) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पदस्थ एमटीएस डी चेन्नाकेशवुलु और वीरेश नाम के एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा आरोप है कि चेन्नाकेशवुलु ने प्रवर्तन अधिकारी बनकर शिकायतकर्ता को बताया कि वह उसके परिसर की तलाशी लेगा क्योंकि निदेशालय को उसके खिलाफ कुछ शिकायतें मिली हैं।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह भी आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर पर छापेमारी की और उसके खिलाफ शिकायत को बंद करने के बदले दो करोड़ रुपयों की मांग की। शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर आरोपी कर्मचारी के निर्देश पर एक निजी व्यक्ति (वीरेश) को छह लाख रुपयों का भुगतान भी कर दिया।”

एजेंसी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने घूस की बाकी रकम वीरेश को सौंपने के लिये शिकायतकर्ता को अगले दिन बुलाया।

प्रवक्ता ने कहा, “शिकायतकर्ता उस व्यक्ति से मिला और मामले को सुलझाने के लिये आरोपी कर्मी की मौजूदगी पर जोर दिया। सीबीआई द्वारा आरोपी और निजी व्यक्ति के परिसरों पर छापेमारी की गई।”

उन्होंने कहा कि चेन्नाकेशवुलु और वीरेश को सोमवार को बेंगलुरु में एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें पांच दिन के लिये एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां