लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने ईएसआईसी के जम्मू कार्यालय के उप निदेशक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी सीबीआई ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के जम्मू क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत कथित तौर पर शिकायतकर्ता पर लगाए गए 23 लाख रुपये की जुर्माना राशि को कम करने के ऐवज में मांगी गई थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी दरबारा सिंह को एक निजी सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी एवं मालिक की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया, जिन्हें दस्तावेजों में गड़बड़ी के संबंध में ईएसआईसी द्वारा नोटिस जारी किया गया था।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘ इस बारे में जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता एवं कंपनी के मालिक दोनों ही उप निदेशक से मिलने ईएसआईसी कार्यालय पहुंचे। मुलाकात के दौरान, ईएसआईसी के उप निदेशक ने कथित तौर पर कागजात में गड़बड़ी का हवाला दिया और ईएसआईसी द्वारा 23 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने की बात कही। साथ ही जुर्माना राशि कम करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी।’’

जोशी ने कहा कि 50 हजार रुपये चार किस्त में देने की बात तय हुई। बाद में सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी के चंडीगढ़, मोहाली और जम्मू के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान सात लाख रुपये नकद और संपत्ति के कागजात बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग