लाइव न्यूज़ :

रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली सरकार का एक और अधिकारी गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया के OSD माधव के बिचौलिए का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2020 12:36 IST

गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार शख्स को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सीबीआई का आरोप है कि धीरज गुप्ता गोपाल कृष्ण माधव का बिचौलिया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार धीरज गुप्ता पर भी रिश्वखोरी का आरोप है। सीबीआई के बताया कि आरोपी शख्स का दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) गोपाल कृष्ण माधव से संबंध हैं। सीबीआई का आरोप है कि धीरज गुप्ता गोपाल कृष्ण माधव का बिचौलिया है। 6 फरवरी की रात मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD)गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 

सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार शख्स को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि दिल्ली सरकार की भूमिका की कोई बात अभी सामने नहीं आ है।

जानें क्या है पूरा मामला

सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है। 

मनीष सिसोदिया ने OSD की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर क्या कहा? 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 सालों में पकड़वाए है।'' 

टॅग्स :दिल्ली सरकारमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया