दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई ने की दूसरी गिरफ्तारी, विजय नायर के बाद हैदराबाद से अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2022 09:16 IST2022-10-10T09:11:24+5:302022-10-10T09:16:53+5:30

मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं। इससे पहले कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। 

CBI arrest Abhishek Boinpally from Hyderabad in Delhi Excise case after Vijay Nair | दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई ने की दूसरी गिरफ्तारी, विजय नायर के बाद हैदराबाद से अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई ने की दूसरी गिरफ्तारी, विजय नायर के बाद हैदराबाद से अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

Highlights मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था।

नयी दिल्लीः केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था। उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि आबकारी मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। 

Web Title: CBI arrest Abhishek Boinpally from Hyderabad in Delhi Excise case after Vijay Nair

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे