लाइव न्यूज़ :

सीबीआई और ईडी ने कोयला घोटाले के सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से छापे मारे

By भाषा | Updated: February 26, 2021 13:13 IST

Open in App

कोलकाता, 26 फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रूपये के कोयला चोरी घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से छापे मारे। जांच एजेंसियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच दल ने कोलकाता में व्यापारी रणधीर कुमार बर्णवाल के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों में छापा मारा।

ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने दुर्गापुर और आसनसोल में तथा यहां भी तलाशी लेने की कार्रवाई शुरू की है।

दोनों ही केंद्रीय जांच एजेंसियां इस घोटाले की साथ-साथ जांच कर रही है। घोटाले के आपराधिक पहलू की जांच सीबीआई कर रही है, जबकि धनशोधन पहलू की जांच ईडी कर रही है।

सीबीआई ने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषक बनर्जी की पत्नी रूजिरा से इस घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर पूछताछ की थी। बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

सीबीआई ने घोटाले के कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला के खिलाफ एक लुक आऊट नोटिस भी जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया