लाइव न्यूज़ :

सीबीएफसी ने प्रतीक गांधी की फिल्म ‘भवई’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रतीक गांधी अभिनीत ‘भवई’ के फिल्म निर्माताओं को प्रमाणन नियम का उल्लंघन करने और फिल्म की विषय-वस्तु से छेड़छाड़ करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस संगीत नाट्य फिल्म का नाम पहले ‘रावणलीला’ था और यह गुजरात के एक लोकप्रिय लोक रंगमंच की कहानी है, जिसका निर्देशन हार्दिक गज्जर और निर्माण पेन स्टूडियोज ने किया है। सीबीएफसी ने कहा कि निर्माताओं ने ट्रेलर में शीर्षक बदल दिया और इकाई ने जिन हिस्सों को ‘रोका’ था, उसे भी शामिल कर लिया।

सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने एक बयान में कहा कि सीबीएफसी ने ‘भवई’ के निर्माताओं से इकाई के नियमों का उल्लंघन करने और फिल्म की सामग्री से छेड़छाड़ करने के संबंध में जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि सीबीएफसी के नियमों का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है और ऐसा करना पूरे फिल्म जगत को गैर जिम्मेदाराना रूप में पेश करना है। पिछले सप्ताह ‘भवई’ का ट्रेलर जारी हुआ था और निर्माताओं ने इसमें दो बदलाव किए। उन्होंने फिल्म का नाम बदला और दो अभिनेताओं के किरदार (राम और रावण के बीच) के संवाद को हटा दिया था क्योंकि इसे समाज के एक तबके ने अप्रिय करार दिया था। इस पर पेन स्टूडियोज की टिप्पणी उपलब्ध नहीं हो पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया