लाइव न्यूज़ :

CBDT के चेयरमैन सुशील चंद्रा बने नए चुनाव आयुक्त, 1980 बैच के हैं IRS अधिकारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2019 17:47 IST

विधि मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर केडर के अधिकारी चंद्रा को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

Open in App

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन (सीबीडीटी ) के प्रमुख सुशील चंद्र नए  चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए हैं। ये खबर पहले काफी दिनों से थी कि सुशील चंद्र को जल्द ही चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाएगा। 14 फरवरी को इसकी अधिकारिक घोषण की गई है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले के पहले ये फैसला आया है। 

सुशील चंद्रा की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी पहले ही मिल गई थी। सुशील चंद्रा ने आईआईटी में स्नातक किया हुआ है। वह  1980 बैच के आईआरएस अधिकारी  हैं। विधि मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर केडर के अधिकारी चंद्रा को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। चंद्रा फिलहाल केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष हैं। 

संयुक्त आयकर आयुक्त सत्य पिनिसेट्टी ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि सुशील चंद्र चुनाव आयुक्त बनाया गया है। 

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद तत्कालीन चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त का स्थान खाली था। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो और चुनाव आयुक्त होते हैं। सुशील चंद्रा के साथ एक और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा हैं। 

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया