लाइव न्यूज़ :

कावेरी नदी विभिन्न प्रदूषकों की वजह से हो रही प्रदूषित : आईआईटी मद्रास

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:15 IST

Open in App

चेन्नई, सात अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने दो साल तक किए गए अपने अध्ययन के बाद कहा है कि कावेरी नदी औषधीय प्रदूषकों, निजी देखभाल से संबंधित उत्पादों, अग्निशामकों, भारी धातुओं और कीटनाशकों सहित विभिन्न प्रदूषकों की वजह से प्रदूषित हो रही है।

संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर लिगी फिलिप ने कहा, ‘‘हमारी पड़ताल इस बारे में चिंताजनक है कि औषधीय प्रदूषक समय के साथ मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी को किस तरह प्रभावित करते हैं।’’

नदी में प्रदूषण का कारण जानने के लिए दो साल तक अध्ययन करने वाली टीम का नेतृत्व फिलिप ने किया।

अध्ययन में पाया गया कि आर्सेनिक, जिंक, क्रोमियम, सीसा और निकेल जैसी धातुएं कावेरी नदी में प्रदूषण का बड़ा कारण हैं। इसमें पाया गया कि औषधीय प्रदूषक भी नदी को प्रदूषित कर रहे हैं जिनमें आईब्रूफेन, डाइक्लोफेनिक, एटेनोलोल और आइसोप्रेनालाइन, पेरिनड्रोपिल, कैफीन, कार्बामैजेपाइन और सिप्रोफ्लोक्सेसिन जैसी दवाओं से संबंधित तत्व शामिल हैं।

इसके अलावा, निजी देखभाल से संबंधित उत्पाद, अग्निशामक वस्तुएं और कीटनाशक भी नदी में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?