लाइव न्यूज़ :

कोरोना में सावधानी ही चंद्रशेखर को होगी सच्ची श्रद्धांजलि : यशवंत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 14:39 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है और और इससे बचने के लिए बरती गई सावधानी ही पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लोकतंत्र सेनानी कल्‍याण समिति के संरक्षक सिंह ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर लखनऊ के दारुलशफा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''आपस में दो गज की दूरी और मास्क जरूरी का पालन कर हम लोग भी इस महामारी को निष्प्रभावी करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हम लोगों की इसी भूमिका की आज देश को सर्वाधिक जरूरत है और यही ‘राष्ट्रपुरुष’ चन्द्रशेखर को वर्तमान में सच्ची श्रद्धांजलि है।''

उन्होंने कहा कि आज की विषम परिस्थिति में यह किसी दल की नहीं, देश की जरूरत है, इसलिए इसे लेकर कोई मतभेद नहीं होना चाहिए।

इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को बलिया जिला मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जीवनपर्यंत अपनी कथनी पर अडिग रहे।

उन्होंने राजनीति की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आज के दौर में नेताओं के लिए देश से उपर दल हो गया है।

चंद्रशेखर का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा, ''चंद्रशेखर कहते थे कि उन्हें चुनाव में पराजय स्वीकार है, लेकिन वह झूठ का सहारा नहीं ले सकते और नीतियों के साथ समझौता नहीं कर सकते।''

चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में सत्ता की खातिर नीतियों और सिद्धांतों की बलि दी जा रही है व संवादहीनता बढ़ती जा रही है, तब चंद्रशेखर की याद सबसे अधिक आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल