लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी प्रकरण: सीबीआई ने तृणमूल नेता के भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के विश्वस्त करीबी पार्टी नेता विनय मिश्रा के भाई विजय मिश्रा के विरूद्ध मवेशी तस्करी मामले में लुक आऊट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी विनय मिश्रा के विरूद्ध रेडकॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए इंटरपोल से संपर्क करने का भी विचार कर रही है। विनय मिश्रा अबतक जांच से नहीं जुड़े हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई विजय मिश्रा के विरूद्ध लुकआऊट नोटिस जारी किया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल मे दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों --पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

उन्होंने कहा कि विनय मिश्रा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीब समझे जाते हैं।

अपने आरोपपत्र में एजेंसी पहले ही दर्शा चुकी है कि विनय मिश्रा फरार चल रहे हैं।

सीबीआई ने 18 फरवरी को इस मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार एवं छह अन्य के खिलाफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त रहने को लेकर आरोपपत्र दाखिल किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा एवं उनकी बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अवैध कोयला खानों से कोयले की चोरी से जुड़े अन्य मामले में पूछताछ की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो