लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी: सीबीआई ने बीएसएफ कमांडर समेत सात के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करी गिरोह के साथ कथित संलिप्त्ता को लेकर बीएसएफ के कमांडर सतीश कुमार और छह अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

एजेंसी ने 21 सितंबर 2020 को इस मामले को अपने हाथ में लिया था।

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ की 36 बटालियन के तत्कालीन कमांडर कुमार के अलावा इनामुल हक, अनारुल शेख, गुलाम मुस्तफा, तान्या सान्याल, बादल कृष्ण सान्याल और राशिदा बीबी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया कि हक अवैध मवेशी कारोबार का मुख्य साजिशकर्ता था और उसे दो अन्य आरोपियों के साथ ही कुमार की भी मदद मिलती थी जोकि मुर्शिदाबाद और मालदा में तैनात रहे थे।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि मवेशियों के कथित तौर पर सीमा-पार अवैध व्यापार के मामले की जांच के दौरान साक्ष्य पाए गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि तीन अन्य आरोपी भी तस्करी गिरोह का हिस्सा थे और आरोपियों ने अवैध धन को नियमित करने के लिए फर्जी कारोबारी गतिविधियां दर्शाई हुई थीं।

प्रवक्ता ने कहा कि देशभर में करीब 34 स्थानों पर आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान तत्कालीन कमांडर को भी गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह