लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी मामला : सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस नेता के भाई को तलब किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:56 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता बिनय मिश्रा के भाई को एक और समन भेजा है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि मिश्रा के भाई को बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

सीबीआई ने पिछले महीने मवेशी तस्करी मामले में दाखिल अपने पूरक आरोप पत्र में मिश्रा का नाम सह-आरोपी के तौर पर शामिल किया।

मिश्रा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में एजेंसी ने कहा था कि मिश्रा फरार हैं।

सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करी गिरोह संचालित करने में कथित संलिप्तता के लिए 18 फरवरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार तथा छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी जांच में शामिल नहीं हुए मिश्रा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए इंटरपोल का रुख करने पर विचार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट