लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ की गोलीबारी में मवेशी तस्कर की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:40 IST

Open in App

कोलकाता, तीन दिसंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट तस्करों और सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के बीच झड़प के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से एक संदिग्ध मवेशी तस्कर की मौत हो गई।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीएसएफ की गश्त करने वाली एक टीम और करीब 150 मवेशी तस्करों के बीच बुधवार को तड़के ब्रह्मपुर सीमा चौकी के निकट सागरपाड़ा में झड़प शुरू हो गई थी। ये तस्कर 50-60 मवेशियों की तस्करी पड़ोसी देश में करने की कोशिश कर रहे थे।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘ ‘ सैनिकों ने तस्करों को ललकारा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन तस्करों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने घातक हथियारों से बीएसएफ के जवानों पर हमला करने की कोशिश की, देसी पिस्तौलों से गोलियां चलाईं और बम फेंके। आत्मरक्षा में बीएसएफ के कर्मियों ने पंप एक्शन बंदूक से चार गोलियां और इंसास राइफल से चार गोलियां चलाईं।’’

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर शरारती तत्व पक्ष का कोई भी व्यक्ति न तो घायल हुआ और न ही किसी की मौत हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शाम को पता चला कि एक व्यक्ति को उसके कुछ परिचित लोग अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने ‘मृत घोषित’ कर दिया। अगर वह ग्रामीण/शरारती तत्व इस गिरोह का सदस्य था तो बीएसएफ की गोली से घायल या मौत होने को नकारा नहीं जा सकता।’’

घटनास्थल से गोवंश के चार मवेशी बरामद हुए।

वर्ष 2020 में अभी तक साउथ बेंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ कर्मियों ने तस्करी कर बांग्लादेश ले जाए जा रहे 6,224 मवेशियों को बचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए