लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मवेशी चिकित्सक की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:43 IST

Open in App

नोएडा, 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना दादरी क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख में रहने वाले 70 वर्षीय मवेशियों के डॉक्टर की मंगलवार शाम को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि गांव नगला नयनसुख में रहने वाले 70 वर्षीय डॉ नन्नू की गांव में ही मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से संबंधित हो सकता है। डीसीपी ने बताया कि उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस