लाइव न्यूज़ :

कैट की जम्मू, श्रीनगर पीठ सरकारी कर्मचारियों को जल्द राहत प्रदान करेगी: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की जम्मू और श्रीनगर की पीठों की उच्च निपटारा दर की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि सेवा से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इनसे त्वरित राहत मिलेगी।

कैट की अध्यक्ष मंजुला दास के साथ इन दो पीठों के कामकाज की समीक्षा करते हुए मंत्री ने इस तथ्य पर खुशी जताई कि केवल 15 दिनों की अवधि में श्रीनगर पीठ द्वारा 100 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया, जबकि जम्मू पीठ ने एक साल से अधिक समय में 6,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कैट की श्रीनगर पीठ का उद्घाटन सिंह ने पिछले महीने किया था, जबकि जम्मू पीठ का उद्घाटन पिछले साल जून में किया गया था। जम्मू कश्मीर में कैट की दो पीठें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के सेवा मामलों का निपटारा करती हैं।

बयान के अनुसार मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए दो पीठ न केवल विभिन्न अदालतों के बोझ को कम करने में मदद करेंगी बल्कि प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के अंतर्गत मामलों में व्यक्तियों को उनकी शिकायतों तथा सेवा मामलों के संबंध में त्वरित राहत भी प्रदान करेंगी।

सिंह ने कहा कि कैट की जम्मू पीठ का अधिकार क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के 10 जिलों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के एक जिले लेह तक है, जबकि श्रीनगर पीठ का अधिकार क्षेत्र जम्मू कश्मीर के 10 जिलों और लद्दाख के एक जिले कारगिल तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं