लाइव न्यूज़ :

केरल में कैथोलिक पादरी ने विवादास्पद टिप्पणी के लिए एझावा समुदाय से माफी मांगी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 00:06 IST

Open in App

कोट्टायम (केरल), 18 सितंबर केरल में एक कैथोलिक पादरी ने राज्य में हिंदू धर्म के संख्यात्मक रूप से मजबूत एझावा समुदाय के युवाओं को निशाना बनाने वाले अपने हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद रविवार को समुदाय से माफी मांगी।

सीरो मालाबार चर्च के उपदेशकों के लिए एक ऑनलाइन कक्षा लेने के दौरान, फादर रॉय कन्ननचिरा ने आरोप लगाया था कि एझावा युवकों ने हाल ही में कोट्टायम के पास सीरो-मालाबार चर्च के अंतर्गत आने वाले एक धार्मिक इलाके से नौ लड़कियों को फुसलाया। कक्षा में शामिल किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर उनका बयान रिकॉर्ड कर लिया और मीडिया में लीक कर दिया।

हालांकि एझावा समुदाय के संगठन एसएनडीपी योगम ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन राज्य में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा इसकी व्यापक रूप से निंदा की गई।

कन्ननचिरा ने बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा, "मैंने महसूस किया है कि मेरी टिप्पणी से एझावा समुदाय के मेरे भाइयों को दर्द हुआ है।"

पादरी ने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब वह उन उदाहरणों के बारे में बात कर रहे थे जिसमें अन्य समुदायों के पुरुष कैथोलिक समुदाय की युवतियों से माता-पिता की अनुमति के बिना शादी करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में कई पादरियों को शिकायतें मिल रही थीं। विवाद को समाप्त करने का आग्रह करते हुए, कन्ननचिरा ने कहा कि उनके शब्द राज्य के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बाधित करने का कारण नहीं बनना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर