लाइव न्यूज़ :

कैथोलिक पादरी, 21 अन्य ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:48 IST

Open in App

कोच्चि, 31 मई एर्णाकुलम जिले के एक गिरजाघर में बच्चों के लिए कथित तौर पर पहले पवित्र समागम का आयोजन करने के लिए एक कैथोलिक पादरी और 21 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सेंट जोसफ गिरजाघर पूवाथुसेरी के पादरी जॉर्ज पालामट्टम और 21 अन्य को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए गिरफ्तार किया गया है और उन पर महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरजाघर के अधिकारियों ने कहा कि कुछ अभिभावक समारोह में शामिल होने के लिए विदेशों से भारत आए थे और लौट जाना चाहते थे क्योंकि उनकी छुट्टियां समाप्त हो गई थीं। लॉकडाउन के कारण जारी प्रतिबंधों की वजह से पहले दो बार स्थगित करने के बाद सोमवार को इसका आयोजन किया गया।

केरल सरकार ने शनिवार को राज्यव्यापी लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ाकर नौ जून तक कर दिया ताकि कोविड-19 के प्रसार पर रोक लगाई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो